27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
उत्तर प्रदेश

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में चल रहे 52 वें राष्ट्रीय रामायण मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीराम चरितमानस की अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वृंदावन से आई स्वामी देवकीनंदन शर्मा की मंडली ने रामलीला का मंचन किया, जिसमें भगवान राम के वनगमन और शबरी प्रसंग की झलकियां दिखाई गईं। रामलीला मंचन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

दूसरे दिन की व्याख्यान माला में अतर्रा की सुप्रसिद्ध रामकथा वाचिका साध्वी निहारिका ने जब अपने मधुर स्वर में रामचरित का गायन शुरू किया, तो पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। उनकी कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया। छिंदवाड़ा से आए सीतारामशरण रामायणी ने अपने प्रवचन में रामचरित मानस में शबरी के चरित्र की व्याख्या करते हुए बताया कि यह कथा गुरु के वचनों पर अटूट विश्वास और आराध्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

कथा सत्र के दौरान महोबा से आए लोकगायक लखनलाल यादव की मंडली ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके मधुर भजनों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे। रामायण मेले में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष रामायण मेले में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में रामलीला, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा।

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

रामायण मेला आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया एवं महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि मेला 5 दिन तक चलेगा। प्रत्येक दिन नए धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले में साधु-संतों के प्रवचन, विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के लोकगीत और आध्यात्मिक चर्चा की विशेष व्यवस्था की गई है।यह योजन चित्रकूट की धार्मिक गरिमा को और भी ऊंचा कर रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान राम की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पति- पत्नी में झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाई, मौत …

बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या: पत्नी के फोन पर बातचीत को लेकर हुआ था झगड़ा

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें अभियोजन के कार्यों पर दिखाया अनुराग : सबने की वाह -वाह

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का किया एलान, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी बंदी …

बांदा में खौफनाक हादसा: महिला को साढ़े तीन किमी घसीट ले गया, स्कूटी समेत जिंदा जली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़