28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग
उत्तर प्रदेश

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस मुद्दे को लेकर बुंदेलखंड के सात विधायकों ने विधानसभा में बैठक कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है। विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सदन से लेकर सड़क तक इस मांग को मजबूती से उठाएंगे। इस संबंध में 24 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

गुरुवार को विधानसभा सत्र के बाद बुंदेलखंड के सात विधायकों ने बैठक की, जिसमें अलग राज्य की मांग को मजबूती देने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि बुंदेलखंड के अधिकारों की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और इसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत गुड्डू भइया, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, माधवगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने हिस्सा लिया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, “बुंदेलखंड लंबे समय से उपेक्षित रहा है। यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी पहचान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।” महोबा विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा, “सरकार बुंदेलखंड को हमेशा नजरअंदाज” करती आई है। जब तक इसे अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक यहां के लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल पाएंगे।

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी को बुंदेलखंड के सभी विधायकों की एक और बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि बुंदेलखंड की आवाज को कैसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए और सरकार पर दबाव बनाया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगर सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेती है, तो जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। विधायक इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे और क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें खेल व्यवस्था की खोली पोल : जांच पर दिया जोर

विधायक अब्बास अंसारी के परिवार की है आपराधिक पृष्ठभूमि, एमपी-एमएलए कोर्ट ने टिप्पणी कर खारिज की अपील

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की लोकप्रियता ‘सर्वे’ में ‘गगनचुंबी’: सदर सीट के फिर बनें ‘मजबूत’ दावेदार

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

बांदा : नशे में युवक ने कनपटी में मारी गोली मारकर की आत्महत्या, दाहिनी आंख बाहर निकली …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़