29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?
उत्तर प्रदेश

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मच गई है। किसान यूनियन (भानू गुट) चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच हुई मुलाकात ने सियासी अटकलों को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि डॉ. मिश्रा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई, जहां सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और मध्यवर्ग की परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही, कांग्रेस संगठन में अधिक से अधिक किसानों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

बैठक के बाद अजय राय ने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को साथ लेकर मैदान में उतरेगी और प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। हालांकि, इस मुलाकात पर डॉ. आलोक मिश्रा ने ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए इसे सिर्फ एक “शिष्टाचार भेंट” बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर डॉ. आलोक मिश्रा कांग्रेस में शामिल होते हैं तो यह पार्टी के लिए एक बड़ा कदम होगा, खासतौर पर किसान समुदाय को साधने की रणनीति में। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक साबित होती है या फिर यूपी की राजनीति में कोई नया मोड़ लाती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा है प्रदेश एवं देश

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में ‘पर्दे’ के पीछे बड़ी तैयारी: शासन तक पहुंचा प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh Desk

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें बिजली विभाग को दिया करेंट का झटका: बिलों की वसूली पर जोर

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का ‘पलड़ा’ भारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़