City News Uttar Pradesh
डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास
उत्तर प्रदेश

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय के 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त टाइड और अनटाइड ग्रांट से प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा के लिए बैठक हुई। जिसमे नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

बैठक के दौरान डीएम नगेन्द्र ने अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श किया। निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों, और किसी भी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। डीएम नगेन्द्र प्रताप ने कहा कि इन विकास कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा, जो स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा। टाइड और अनटाइड ग्रांट का उपयोग शहरी विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति और सड़क निर्माण जैसे अहम कार्यों के लिए किया जाएगा, जो क्षेत्र के हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण हैं।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों के दौरान पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखी जाए, ताकि जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में डीएम नगेन्द्र ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नीलम चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मटौंध और अन्य संबंधित अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

Banda : जलवा तेरा जलवा, गावों की सरकार सचिवालयों से करेगी राज…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: ‘जय राम जी’ से जुड़ेगा रोजगार व अध्यात्म,भारत की बनेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस विशेष : जब बुंदेली धरती से हुआ फिरंगियों के खिलाफ क्रांति का सूत्रपात, जनता की अदालत ने दी थी ऐसी सजा की….

Banda- डीएम का गजब निर्णय, व्हाट्सअप ग्रुप से होगी गौशालाओं की निगरानी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़