City News Uttar Pradesh
अपर एसपी शिवराज की बैठक : बाल अपराधों के खिलाफ "नए कदम" की योजना
उत्तर प्रदेश

अपर एसपी शिवराज की बैठक : बाल अपराधों के खिलाफ “नए कदम” की योजना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपर एसपी शिवराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मानव तस्करी निरोधी इकाई के तहत मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और अन्य बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

अपर एसपी शिवराज की बैठक : बाल अपराधों के खिलाफ "नए कदम" की योजना

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में बाल सेवा योजना और किशोर न्याय अधिनियम सहित बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अपर एसपी शिवराज की बैठक : बाल अपराधों के खिलाफ "नए कदम" की योजना

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि बाल विवाह और बालश्रम जैसे अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस और अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया ताकि इन समस्याओं से निपटा जा सके। बैठक में मानव तस्करी निरोधी इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड, जीआरपी, आरपीएफ, एएचटीयू, एसजेपीयू और अन्य सरकारी/गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में कृषि का “शोध” करेगा उद्धार : करना होगा आगाज

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को दी तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर जमकर पीटा …

मंत्री रामकेश द्वारा पंप कैनाल का “अहिल्या उद्धार”: खर्च होंगे लगभग 2 करोड़ 71 लाख

खाकी का ‘काला’ सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता से समृद्धि का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का शिक्षा पर जोर: “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़