City News Uttar Pradesh
श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को
उत्तर प्रदेश

श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक श्री राम दरबार मंदिर कटरा में शुक्रवार 6 दिसंबर को सीताराम विवाह का भव्य आयोजन हो रहा है। मंदिर के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ और प्रबंधक प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’ ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।  कटरा स्थित यह मंदिर सिंह वाहिनी देवी मंदिर के पीछे बना है।  इस मंदिर का निर्माण कार्य 2017 में प्रारंभ हुआ और 2021 में पूरा हुआ। 22 जून 2021 को मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया।

अशोक त्रिपाठी का छात्र संघ चुनावों पर जोर: बोले लोकतंत्र नींव की मजबूती जरूरी

मंदिर में श्रीराम दरबार के साथ-साथ गणेश जी, श्री राधा-कृष्ण, सरस्वती देवी, शनि देव, पंचमुखी शंकर जी, काली देवी,काल भैरव, शिव परिवार, शारदा देवी और भगवान हनुमान की 7 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित हैं। सीताराम विवाह का यह भव्य कार्यक्रम 6 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान विवाह की सभी धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी। मंदिर प्रबंधन ने इस भव्य आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं: बैंड-बाजे की व्यवस्था नीरज त्रिपाठी,मूर्ति सजावट निशा श्रीवास्तव, प्रसाद वितरण सुरेंद्र निगम और करुणा निगम करेंगी। मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार शंखनाद में विपक्षी प्रत्याशी हुये गुम ?

City News Uttar Pradesh

पितृपक्ष में बुंदेलखंड की महबुलिया पूजन प्रथा : विलुप्तता संस्कृति की छाई घटा

City News Uttar Pradesh

बुजुर्ग किसान पंहुचा डीएम की चौखट पर : बोला- साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेखपाल ने मृत दिखा दूसरे के नाम लिख दी जमीन

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

जिले में “चील – कौवों” की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है “स्वादिष्ट गोमांस” !

City News Uttar Pradesh

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़