City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda :रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान …

 

– राजकीय महिला डिग्री कालेज में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने सामूहिक, एकल, नाटक, कव्वाली और नाटक से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया।


राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को 43वां वार्षिकोत्सव समारोह चैरी-चैरा के क्रांतिकारियों और लामा गांव के शहीद विकास कुमार को समर्पित रहा। वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्राओं ने देश की विभिन्न संस्कृति की झलक दिखाई। राष्ट्रीय चेतना, नारी सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, कव्वाली, सामूहिक और एकल नृत्य व नाटक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहीद सैनिक विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की टापर छात्रा हिना खानम को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा पूनम देवी के साथ विभिन्न विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं तथा कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली रेंजर्स व एनएसएस छात्राएं सम्मानित की गईं। प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय का प्रयास है कि छात्राएं पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर कर कर देश और समाज निर्माण में भागीदारी करें। इसके पूर्व शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति सदस्यों डा.ज्योति मिश्रा, डा.अंकिता त्रिपाठी और डा.सपना सिंह ने सर्वोत्तम प्रस्तुति को तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। महिला चिकित्सक डा.शबाना रफीक और महाविद्यालय की प्रवक्ता डा.सबीहा रहमानी ने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में चयनित छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह का संचालन डा.शशिभूषण मिश्रा ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जसपुरा में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

City News Uttar Pradesh

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल

City News Uttar Pradesh

खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सर्दी व शीतलहर की भीषण चपेट में : बच्चों के लिये अभिभावक चिंतित

City News Uttar Pradesh

प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़