City News Uttar Pradesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण
उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। मंगेश यादव एनकाउंटर से लेकर बहराइच दंगे तक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को फिर से भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी बर्बाद कर दिया है। पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने लगा है। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था और विकास को छोड़कर पुलिस व प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर विपक्ष के खिलाफ षडयंत्र करने में जुटा रहता है। देश में हिरासत में सबसे ज्यादा मृत्यु उत्तर प्रदेश में हो रही है। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण

किसानों, नौजवानों का शोषण हो रहा है। यह सरकार किसानों को खाद भी नहीं उपलब्ध करा पा रही, भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने सहकारी समितियों पर कब्जा कर लिया है। अब खाद, बीज में किसानों से दलाली करके लूट कर रहे है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप है, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार ने पूरे कार्यकाल में पीडीए समाज के साथ भेदभाव किया है। अब पीडीए भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गया है तो भाजपा घबराई हुई है। प्रदेश में किसी की जान और व्यापार सुरक्षित नहीं है तो निवेश कैसे आएगा ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में स्थापित हो गया संविधान का साम्राज्य : अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं करेंगे उलंघन

City News Uttar Pradesh

जिला मुख्यालय में “गूंजी शहनाईयाँ’: “प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां”

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य मंत्री योगी नें कहा हम “छलिया ” नहीं!बुन्देलखंड बनेगा स्वर्ग, धरती उगलेगी सोना ! ….

बांदा : दिव्यांग लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 28 घंटे बनाए रखा बंधक …

दर्दनाक हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़