26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में एक नर्स के साथ दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल जा रही 23 वर्षीय नर्स के साथ चार युवकों ने यह घिनौना कृत्य किया और उसे बेहोशी की हालत में प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने युवती को बेहोश देख कर पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे। आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

किशोरी से दरिंदगी : चलती कार में लड़की से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, 15 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक कर भागे

युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली। इसी दौरान तीन और युवक आ गए और उसे पीटकर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरणासन्न हालत में उसे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। दो रेल प्वाइंटमैन वहां से गुजरे तब घटना का पता चला।

दरिंदगी: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

युवती के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। एसपी व एएसपी की मौजूदगी में बेहोश युवती को सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। युवती की साइकिल और कान की एक बाली ट्रैक के पास मिली है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

City News Uttar Pradesh

पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला

City News Uttar Pradesh

सपा का ब्राह्मण कार्ड : स्व. जनेश्वर मिश्रा कि जयंती पर साईकिल दौड़ाकर दी राजनितिक रफ़्तार …

सशक्तीकरण का मजाक : ग्राम प्रधान महिला, बोर्ड में लिखा पुरुष का नाम …

Banda- 11 करोड़ की सड़क निर्माण में लेट लतीफी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़