– बैनर लगाकर और पोस्टर चिपकाकर किसानों को दी जाएगी जानकारी
- विनोद मिश्रा
बांदा। क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित हो सकते हैं। मंत्री सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता में क्षेत्रीय किसान मेले की तैयारी बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। आयोजित बैठक मे प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा. यूएस गौतम के अलावा प्रदेश के पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन व अन्य संबंधित विभागों के निदेशक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कुलपति श्री गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय में हर स्तर से मेले से संबंधित तैयारिया जोर शोर से चल रही है। निश्चित तौर इस क्षेत्र तथा विश्वविद्यालय के लिये एक बहुत बड़ा आयोजन होगा। इसको सफल बनाने के लिये विश्वविद्यालय परिवार पूरा प्रयास करने के लिए संकल्पित है। इस मेले मे उत्तर भारत के सात राज्यों (उप्र, पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, जम्मू काश्मीर, उत्तराखण्ड व नई दिल्ली) का प्रतिनिधित्व रहेगा। मेला का मुख्य विषय उन्नत कृषि-आत्मनिर्भर भारत है। तीन दिवसीय मेला में राष्ट्रीय महत्व के कृषि तकनीकी सत्रों के अलावा विभिन्न कृषि प्रतियोगिताओं व एक वृहद कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय कृषि शोध संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, निवेश उत्पादक व विपणन संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत सरकार व प्रदेश सरकारों के कृषि एवं प्रसार विभागों के लगभग 200 स्टाल प्रदर्शित किये जाने की योजना है। सातों प्रदेशों से लगभग 10 से 12 हजार किसानों की सहभागिता अपेक्षित है।

मेला आयोजन सचिव डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेला से संबन्धित गठित विभिन्न समितियों द्वारा कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। लगभग प्रतिदिन समीक्षा बैठक भी की जा रही है। मेले के प्रचार प्रसार के लिए गठित समिति के अध्यक्ष डा. बीके गुप्ता ने बताया कि मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। डा. गुप्ता ने बताया कि मेले में लगने वाली प्रदर्शनी, स्टाल तथा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में कृषको की सहभागिता बढ़ सके, इसके लिये विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। बुंदेलखण्ड के सभी सात जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से बैनर लगा कर तथा पम्पलेट बाटकर तथा कृषको से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग द्वारा जिसमे फेसबुक, व्हाटसप ग्रुप, टवीटर तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है। स्टाल लगाने के लिए विश्वविद्यालय के संबंधित प्राध्यापक से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
