City News Uttar Pradesh
युवक की गोली मारकर हत्या: फैली सनसनी, पिता पुत्र सहित तीन नामजद
उत्तर प्रदेश

युवक की गोली मारकर हत्या: फैली सनसनी, पिता पुत्र सहित तीन नामजद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरौरी गांव निवासी प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे गांव में मजदूर तलाशने गया था। गांव के चौराहे पर रामफल की परचून की दुकान के पास गांव के कामता प्रसाद कोरी व ओमप्रकाश कोरी से धान की बेड़ लगाने के लिए मजदूरी तय करनें लगा।

युवक की गोली मारकर हत्या: फैली सनसनी, पिता पुत्र सहित तीन नामजद

उसी दौरान गांव के अतुल रैदास, उसका पिता ओमकार रैदास और शिवलाल रैदास आ गये। प्रमोद से आपस में बहस न करने के लिए कहा। इस पर प्रमोद ने अतुल से कहा कि वह मजदूरी तय कर रहा है। इस पर बहस हो गई। अतुल ने तमंचा निकालकर प्रमोद के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके सीने में लग गई। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। रात में ही उसे लेकर अतर्रा सीएचसी पहुंचे। यहां देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

शनिवार को सुबह बिसंडा थाने में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ अतर्रा, थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला आदि पहुंचे। भाई अनिल ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिवलाल को हिरासत में लिया है। पिता-पुत्र फरार हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफिया का सीना ’56 इंच’ : प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक ‘चुप्पी’ से बढ़े ‘माफिया’ के हौसले !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास पलटा ट्रक, चालक व खलासी भर्ती…

City News Uttar Pradesh

हत्या पर तीन दिन से नहीं उठा पर्दा : पुलिस की तीन जांच टीमों को नहीं लगा सुराग !

City News Uttar Pradesh

बांदा में दीपावली के दूसरे दिन मोर पंखों से मौनिया नृत्य : बारह गांवों में होता है यह भ्रमण नृत्य

City News Uttar Pradesh

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाड़ कपाउ ठंड : मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक नें दी बचाव की सलाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़