City News Uttar Pradesh
एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एंटी करप्शन टीम झांसी ने नरैनी के खंड शिक्षा अधिकारी को 25 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली ले आयी। इस कार्रवाई से “शिक्षा विभाग में हड़कंप” मच गया है।

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

अतर्रा क्षेत्र के बसरेही गांव के जूनियर हाईस्कूल में नियुक्त शिक्षक देशबंधु रुपौलिहा ने बताया कि बीआरसी नरैनी क्षेत्र के एबीएसए रवींद्र कुमार वर्मा से फोन पर हुयी वार्ता के क्रम में शाम को लगभग साढ़े 6 बजे अतर्रा से नरैनी रुपये देने आए थे। चौराहा में पहले से घात लगाकर बैठे एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने रुपये देते समय एबीएसए रवींद्र कुमार वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया। झांसी से आयी एंटीकरप्शन की टीम देर शाम कोतवाली में मौजूद रह कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

उधर, एबीएसए को रंगे हाथों पकड़वाने वाले शिक्षक देशबंधु रुपौलिहा ने बताया कि वर्ष 2022 में एबीएसए ने उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लगा कर उन्हें सस्पेंड करा दिया था। उनका सस्पेंसन के समय का एरियर बकाया पड़ा है। इसे निकालने के लिए एबीएसए उनसे 25 हजार रुपये मांग रहे थे। तब उन्होंने एंटीकरप्शन टीम झांसी से बात की थी।खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की जांच दबाने, शिक्षकों की अनुपस्थिति को भी सुविधा शुल्क लेकर बढ़ावा देनें के लिये बहुत कुख्यात हैं !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: वेदव्यास की जन्म स्थली के भाजपा सरकार करेंगी पूर्ण विकास

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें प्रचार के अंतिम क्षण तक जन संपर्क की झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

Banda : लौट रहे प्रवासियों को याद आता है, पिछले साल का भयावह मंजर …

ब्रेकिंग न्यूज़