City News Uttar Pradesh
डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में कुल 173 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश

शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये की आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत जल जीवन मिशन, पंचायत शिक्षा व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने एक फरियादी द्वारा चकरोड की जमीन पर कुछ लोंगो द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत पर पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश राजस्व निरीक्षक को दिये।

डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश

उन्होंने ग्राम पंचायत खरौंच में विद्युत सम्बन्धित समस्या एवं सचिव द्वारा कार्यों को ठीक प्रकार से नही कराये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को कार्यों को पूर्ण करानें के निर्देश दिये। ग्राम पियार एक फरियादी द्वारा कुछ व्यक्तियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं रास्ता रोके जाने के सम्बन्ध में शिकायत पर एसएचओ फतेहगंज को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नरैनी तहसीलदार नरैनी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी” रहे

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस

Banda- पंडित जेएन महाविद्यालय इकाई की एबीवीपी ने की घोषणा…

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें खत्म किया प्रदेश से गुंडा राज और विकास को दी नई गति : बृजेश पाठक

विधायक विशंभर ‘कौड़ा संस्कृति’ के साथ जनता के बीच: अलाव पर ‘सुलझीं’ समस्याएं

City News Uttar Pradesh

अयोध्या नें प्रयागराज को हराया: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एवं डीएम दीपा रोमांचित !

ब्रेकिंग न्यूज़