City News Uttar Pradesh
ढाई दशकों में सरकार का अरबों खर्च कर रोपे पचास करोड़ पौधे : फिर भी हरियाली नदारद
उत्तर प्रदेश

ढाई दशकों में सरकार का अरबों खर्च कर रोपे पचास करोड़ पौधे : फिर भी हरियाली नदारद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा की”। बुंदेलखंड का पर्यावरण बचाने और इसे हराभरा बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकारों ने रुपया पानी की तरह बहाया। पिछले ढाई वर्षाें में बुंदेलखंड को हरा-भरा बनाने के लिए करीब एक अरब रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम बजट पौधरोपण में ठिकाने लगा दिया गया। फिर भी हरियाली नदारद है। हालांकि सरकारी फाइलों में इस अवधि में करीब पचास करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए! हैरत की बात यह है कि वन विभाग के आंकड़े ही असलियत की पोल खोल रहे हैं।

ढाई दशकों में सरकार का अरबों खर्च कर रोपे पचास करोड़ पौधे : फिर भी हरियाली नदारद

बुंदेलखंड में पौधरोपण के आंकडे़ काफी चौंकाने वाले हैं। राष्ट्रीय वन नीति के तहत 33 फीसदी वन क्षेत्र अनिवार्य है। लेकिन वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चित्रकूट को छोड़कर किसी भी जनपद में 5 या 6 फीसदी से ज्यादा वन भूमि नहीं है। बुंदेलखंड में सिर्फ 10 फीसदी ही वन भूमि है।

ढाई दशकों में सरकार का अरबों खर्च कर रोपे पचास करोड़ पौधे : फिर भी हरियाली नदारद

वन विभाग से जो आंकड़े और सूचनाएं इकट्ठा की हैं उनके मुताबिक वर्ष 2005 से वर्ष 2023 तक वन विभाग बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन और झांसी जनपदों में एक अरब रुपये से ज्यादा ही खर्च किया जा चुका है। इस रकम से वन विभाग ने अब तक पचास करोड़ के लगभग पौध लगाने का दावा किया है। फाइलों में लगे यह पौधे धरती पर नजर आते तो शायद बुंदेलखंड की तस्वीर कुछ और होती।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई

बांदा : सपाइयों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत …

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

खपटिहा बालू खदान “ठेकेदार मनोज” सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश के लिये चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का मंत्री ‘नंदी’ पर ‘फूटा गुस्सा’: कहा- ‘सौ-सौ चूहे खाय बिल्ली हज को चली’ !

City News Uttar Pradesh

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़