
- विनोद मिश्रा
प्रयागराज। संविधान किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है संविधान निर्धारित करता है कि देश किस प्रकार से उन्नत के सोपान को प्राप्त करेगा संविधान हमें अनुशासित रहने से सिखाता है संविधान हमें राष्ट्र मुखी बनाता है।

यह उदगार काशी प्रांत केमिशन मोदी अगेन मोदी युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणव त्रीपाठी नेअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ध्वजा रोहण कार्यक्रममें बतौर मुख्य अथिति के रूप में व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि राष्ट्र के सापेक्ष चलने वाली जनता निश्चित रूप से सारी दुनिया में अपने राष्ट्र को आगे खड़ा कर देती है। संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में वर्णित की गई व्यवस्था निश्चित रूप से एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए ही है, आज उसी व्यवस्था का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालन कर रहे हैं । समाज में समरसता लाने के लिए सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दृष्टि से बाबा साहब के सपनों को साकार करते हुए आज हमारे देश के प्रधानमंत्री दुनिया के बड़े नेताओं में एक हैं। सबके प्रतीक समग्र विकास की उनकी दृष्टि आज भारत के विभिन्न दलों के राजनेताओं से उन्हें अलग बनाती है ,

श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज मोदी जी बाबा साहब के सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं । दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार गणतंत्र दिवस और उसके सही मायने में मनाया जाना केवल ध्वजारोहण ही नहीं, बल्कि समाज में समरसता का भाव रखना है। भेदभाव समाप्त करना शिक्षा का व्यापक प्रचार एवं प्रसार है।हम किसी भी दिशा में अपना काम कर रहे हैं वह चाहे जो भी क्षेत्र हो उसमें पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र के सापेक्ष खड़े होकर काम करना ही गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एवं संवैधानिक व्यवस्था अपनाने से होता है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के संदर्भ में कहा के पूरे लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार किया छोटे विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य किया। इतना ही नहीं उनके लिए पाठ्य सामग्री आदि की व्यवस्था की उनकी परीक्षाएं करवाई एवं उनको पुरस्कृत भी किया। निश्चित ही बाकी अन्य संस्थाओं के लिए यह कार्य अनुकरणीय है । विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए इंजीनियर त्रिपाठी ने उन्हें हनुमान कहा । त्रिपाठी ने कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के बाद ध्वजारोहण के साथ किया ।

इस अवसर पर इंजीनियर त्रिपाठी नें होनहार मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विपुल विद्यार्थी, अनुज विद्यार्थी, पवन बघेल, बृजेश त्रिपाठी, मिथिलेश यादव, पवन त्रिपाठी, हिमांशु, दिलीप, महेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन बघेल ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
