City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह करोड़
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह करोड़

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइंस थाने में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है।

पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह करोड़
Cruelty to former MLA’s daughter: Six crores were recovered by threatening to make the video viral

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है।

पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह करोड़
Cruelty to former MLA’s daughter: Six crores were recovered by threatening to make the video viral

अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

City News Uttar Pradesh

श्वेता सिंह प्रकरण : पति एंव अन्य परिवार वालों पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल के कर्मचारी हुए सम्मानित …

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में, लोग करते हैं तारीफ

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़