City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के संकल्प पत्र को जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला संकल्प बताया है।

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा
Minister Ramkesh said that BJP’s resolution letter will fulfill the concept of developed nation.

सोमवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि बीजेपी घोषणा पत्र नहीं बल्कि अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए संकल्प पत्र जारी करती है। जिस तरह पिछले कार्यकाल से पहले भाजपा ने जिन संकल्पों को पूरा करने का वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।इस बार भी संकल्प पत्र के जरिए भाजपा ने विभिन्न सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प दोहराया है। साथ ही पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान योजना में अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा
Minister Ramkesh said that BJP’s resolution letter will fulfill the concept of developed nation.

राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक और धारा 370 को समाप्त करने के संकल्पों को भाजपा सरकार ने पूरा किया है और अब नए संकल्पों के साथ केंद्र सरकार नई इबारत लिखेगी।विपक्ष के द्वारा संकल्प पत्र पर उठ रहे सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विपक्ष के लिए नहीं है बल्कि जनता के लिए है और जनता का पूरा विश्वास मोदी पर है।बीजेपी के 400 पार का नारा भी जनता पूरा करके दिखाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, उत्तम सक्सेना, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी भी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क

मंत्री रामकेश नें मोदी की गारंटी को कराया आत्मसात: बोले मोदी के नेतृत्व में ही विकास

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का समाधान दिवस: तहसील निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल

बांदा की नरैनी सीट बनी वीआईपी : रालोद से वीरेंद्र साक्षी की चर्चा नें उड़ाई नींद !

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

बलिया : जेल से पेरोल पर छूटेंगे 50 से ज्यादा बंदी, बन रही सूची …

ब्रेकिंग न्यूज़