
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पांच सौ सालों तक अयोध्या जलालत की जिंदगी जीती रही। मगर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहे हैं। मगर खून की नदियां बहाने वाले लोग आज कह रहे कि राम मंदिर नहीं जाएंगे। जो राम के दर्शन नहीं कर रहे, वो प्रभु का मंदिर कैसे बनवा सकते थे? जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें शुक्रवार को यह बातें अनौपचारिक भेंट में कहीं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के रोम-रोम में बसे हैं। देशवासियों की धड़कन हैं। हजारों सालों से उनके प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। आज पूरा देश ही नहीं, पूरी दुनिया राममय हो गई है। मुस्लिम समुदाय और पश्चिमी जगत के लोगों ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत किया है। बोले कि बुंदेलखंड देश के कोने-कोने से जुड़ गया है। एक वो समय था, जब कांग्रेस की हुकूमत में बुंदेलखंड में ट्रेन से पीने का पानी आता था। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा था।
जबकि, भाजपा सरकार पिछले कई सालों से नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। एक सवाल के जवाब में जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि कांग्रेस को आजकल उजाले में कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जीव जंतु भी इस तरीके के हैं, जिन्हें दिन के उजाले में दिखता नहीं है। उत्तराखंड की तरह यूपी में समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर बोले इंतजार कीजिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
