29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भूगर्भ जल दोहन में मनमानी नहीं होने देंगी। गर्मी से पहले भूगर्भ जल के दोहन पर रोक लगाने के लिए उन्होंने सख्त नियमावली बना दी है। प्रशासन एक कमर कस ली है।

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई
DM Durga Shakti reins in: action will be taken against underground water exploitation without registration

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल इस संदर्भ में भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक भी कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने भूगर्भ जल दोहन को रोकने के लिये सख्त निर्देश दे चुकी हैं। कहा कि निजी क्षेत्र में बोरिंग व ड्रिलिंग एजेंसी का पंजीकरण अनिवार्य होना जरूरी है। शहरी क्षेत्र में सभी मैरिज हॉल एवं आरो प्लांट,अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों जहां पर भी भूजल का दोहन कर प्रयोग किया जाता है का रजिस्ट्रेशन करवाया जाये।

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई
DM Durga Shakti reins in: action will be taken against underground water exploitation without registration

डीएम नें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शहरी क्षेत्र के समस्त होटल मैरिज लॉन एवं धुलाई सेंटरों व आरो प्लांट संचालित करने वालों का रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह में हो जानें की बात कही है। कृषि क्षेत्र में सिंचाई के लिए प्राइवेट नलकूपों के संचालन का भी रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न करने वालों पर कड़ी कार्यवाई होगी। बता दें कि हर साल गर्मी में जनपद का भूगर्भ जल स्तर काफी कम हो जाता है। इससे हैंडपंप व नल पानी देना बंद कर देते हैं। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी होती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का तांडव: काल बनकर आई डीसीएम, दो युवकों को कुचला, चालक गिरफ्तार

मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर ‘मंडराया’ खतरा, बांदा पुलिस द्वारा ‘बड़ा अलर्ट’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़