26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – गजब फार्मूला : कुपोषण का मुकाबला,करेगी पोषण वाटिका…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए यूं तो सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने घर में पोषण वाटिका तैयार कर सब्जी आदि के उत्पादन से कुपोषण मिटाने की सलाह दी।
कुलपति डॉ.यूएस गौतम ने कहा कि वैज्ञानिक शोध व सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक कुपोषित जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में है। इसे दूर करने का सबसे आसान व सरल साधन खाद्य पदार्थ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड परिक्षेत्र के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित है। जिसमें पोषण व पोषण वाटिका संबंधी प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाता है। प्रशिक्षित महिलाएं बड़े ही आसानी व प्रभावी ढंग से अपने परिवार के लिए पोषण वाटिका स्थापित कर कुपोषण को मिटा सकती है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार की स्वास्थ्य की देखभाल हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी परिवारों के पास घर के चारो तरफ व नजदीक में इतना स्थान होता है कि वह अपने परिवार के लिए साल भर सब्जी की उपलब्धता कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विश्वविद्यालय से पोषण वाटिका के लिए सब्जियों के बीज प्राप्त किए जा सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में 69.46 करोड़ रुपये से पर्यटन को मिला नया आयाम: परियोजनायें मंजूर

अवैध खनन के खिलाफ समाजसेवियों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन, केन नदी बचाने और भारी-भरकम मशीनों पर रोक लगाने की मांग

City News Uttar Pradesh

बांदा : जांमू की गौशाला की हालत दयनीय, भूख और ठंड से मर रही हैं गायें…

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे “बाबा साहब” के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़