- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व्यथा नहीं जाती बल्कि शाश्वत यथार्थ का पैमाना है।

वह ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास’ की संकल्पना के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ विकसित भारत संकल्पयात्रा के अंतर्गत अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के नगर पंचायत मटौंध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री निषाद नें प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में उत्थान एवं विकास हेतु भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को साझा कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें गणमान्य जनों को आदर्श नागरिक के दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों तथा पीएम मोदी की गारंटी से अवगत कराया।

बताया की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी माने गारंटी जो मिथ्या साबित नहीं होती। इसलिये सभी को नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार भी प्रधान मंत्री बनाने का संकल्प लें ताकि भारत विश्व गुरू बन सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
