City News Uttar Pradesh
राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद
उत्तर प्रदेश

राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। यूपी में अब कैबिनेट का विस्तार पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा के चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद किया जागा । 3 दिसंबर को इन चुनावों के नतीजे आ जाएंगे, जिसको देखते हुए यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद
Politics: Now possibility of Yogi cabinet expansion after December 3

इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे तो वहीं कई के विभागों में भी बदलाव हो सकता है ।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी फेरबदल की संभावना है । विपक्ष जातीय जनगणना को लगातार धार देने में जुटा हुआ है उसी की काट में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों के लोगों को अधिक से अधिक सरकार और संगठन में शामिल करने की रणनीति बना रही है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में खासतौर पर पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में पिछले दिनों समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामें ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्री बनना तय माना जा रहा है ।

राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद
Politics: Now possibility of Yogi cabinet expansion after December 3

इसके साथ ही कुछ अन्य लोग भी मंत्रिमंडल में समाहित किए जा सकते हैं। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं की भी लॉटरी लग सकती है । 3 दिसंबर के बाद होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ बड़े स्तर पर विभागों में फेर बदल भी होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 से 5 नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे तो वहीं मौजूदा 51 मंत्रियों में कुछ को उनके प्रदर्शन के अनुसार विभागों में परिवर्तन भी कर सकते हैं। साथ ही कुछ राज्य मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य …

City News Uttar Pradesh

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के ‘औचक निरीक्षण’ से हड़कंप: कहा ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़