City News Uttar Pradesh
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे जनता से कराएंगे। सोमवार को बांदा पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान सवालिया अंदाज में कहा कि जब नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता से हो सकते हैं, तो ब्लॉक प्रमुख के क्यों नहीं ?  ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जनता से कराएंगे। वह इसके लिए प्रयासरत हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !
Big statement of Deputy CM Keshav Maurya: Said that the public will directly elect the next block chief!

इससे पहले मंडलायुक्त के सभागार में उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों के साथ सम्मेलन किया। इसमें अधिकांश ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की पोल खोल दी। अधिकांश का आरोप था की अधिकारी उनके निर्देशों को तव्वजो नहीं देते।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !
Big statement of Deputy CM Keshav Maurya: Said that the public will directly elect the next block chief!

मुख्य विकास अधिकारियों से मुखातिब होकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि हैं। मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने जिलों में ध्यान दें। किसी भी ब्लॉक में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख में संवादहीनता का माहौल न बनने पाए।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !
Big statement of Deputy CM Keshav Maurya: Said that the public will directly elect the next block chief!

डिप्टी सीएम नें कहा की स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज सरकार बनायेगी। गांवों में ऐसे काम कराएं जो प्रदेश और देश के लिए मॉडल बन जाएं। तालाबों, नदियों और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं।ब्लॉक प्रमुख अपने विचार उन्हें ई-मेल करें, सरकार उस पर काम करेगी। प्रत्येक ब्लाक में 10 मॉडल गांव बनाए जाएं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान : कहा ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे करेगी जनता !
Big statement of Deputy CM Keshav Maurya: Said that the public will directly elect the next block chief!

हर घर जल योजना में सड़कों को खोदकर छोड़ देने पर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि सड़क की सतह से एक मीटर गहराई में पाइप डालना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ब्लॉक प्रमुख शिकायत करें और सीडीओ कार्रवाई कराएं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों ने जो बातें रखीं हैं, उनका समाधान संबंधित मुख्य विकास अधिकारी कराएंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh

भाईचारे की ‘मिसाल’ बना ‘हजरत सैय्यद’ का सालाना उर्स: कव्वालियों ने बांधा ‘समां’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कलश एकत्रीकरण समारोह का रचा इतिहास: मच गई झूम

City News Uttar Pradesh

बारह साल बाद “रनगवां बांध” में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी “रबी” में सिंचाई

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस बना रस्म अदायगी: जनता की उम्मीदें फाइलों में कैद, अफसरशाही सुस्त !

डीएम अनुराग नें परखा : बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में योजनाओं से लाभान्वित की क्या है दशा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़