- विनोद मिश्रा
बांदा। डबल मर्डर से बांदा में सनसनी फैल गई है। यह मर्डर मुंबई में हुआ लेकिन इसकी कहानी की जड़ और स्क्रिप्ट बांदा की है।
सनसनी खेज घटना यह है की बांदा के रहने वाले रमेश चंद्र की तीन दिन पहले मुंबई में हत्या कर दी गई थी। वहां की पुलिस इसकी जांच कर रही थी। रमेश की पत्नी गुलनाज भी लापता थी। पुलिस को उस महिला का भी शव मिल गया। इसके साथ ही पुलिस नें इस कांड की गुथ्थी भी सुलझा ली।

दरअसल युवक और युवती दोनों ही अलग धर्मों के थे। पुलिस ने इसी दृष्टिकोण से जांच शुरू की। लड़की के घर वालों से पूछताछ की। खुलासा होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रहने वाले रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाह से गुलनाज के परिवार वाले खुश नहीं थे। काम के सिलसिले में ही दोनों मुंबई चले गए थे। 15 अक्तूबर को करन की हत्या किए जाने की जानकारी ने सनसनी फैला दी। उसका सिर काटकर एक कुंए में फेंक दिया गया था। शिनाख्त न होने पर मुंबई पुलिस ने शव के फोटो को प्रकाशित करवाया था। शिनाख्त के बाद बांदा पुलिस से भी दूरभाष पर बात की। स्थानीय पुलिस नें बताया की मुंबई पुलिस ने करन के नहीं मिलने पर गुलनाज नें अपने परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर उन लोगों को गुलनाज द्वारा शिकायत का डर लगा। उसने बाद इन लोगों ने गुलनाज को भी हत्या कर दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
