City News Uttar Pradesh
धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक महिला नें अपने पति पर सामाजिक मर्यादायें तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है की पति पुत्रियों से पैर दबवाता है। अश्लील बातें करता है। मना करने पर मारता पीटता है। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी तीन पुत्रियों की आयु क्रमश: 17, 15 और 11 वर्ष है।

धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज
Shame on this father: Report filed on obscenity with daughters

महिला का आरोप है कि उसका पति दिन रात शराब पीता है और अपरिचित लोगों को अपने घर में बुलाकर शराब की दावत करता है। पुत्रियों से पैर दबवाता है। अश्लील बातें और अभद्रता करता है। 20 सितंबर को उसने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवश होकर वह अपने गांव में भाई के घर चली गई। उसके बाद उसने अपनी पुत्रियों को भी रात में घर से निकाल दिया। उसकी पुत्रियां रात में ही अपनी मौसी के घर चलीं गईं।


घटना वाले दिन उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी थी। वह आरोपी पति को पकड़कर भी लाई, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। अब उसका पति उसे मोबाइल फोन से बराबर धमकी दे रहा है। उसकी पुत्रियों की पढ़ाई लिखाई नहीं हो पा रही है। महिला का भाई समझौते के लिए गए, तो उन्हें भी कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने को दौड़ा। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंभीर मामला है, जांच की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव, आरक्षण जारी होने से आह और वाह की स्थिति …

City News Uttar Pradesh

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘शिक्षा पर हमला’: मंत्री को बताई ‘विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण’ विभीषिका !

City News Uttar Pradesh Desk

News : यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को होगी वोटिंग…

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़