City News Uttar Pradesh
राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने प्रदेश में जंगलराज कायम रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस चीफ ने भाजपा की सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं। बरेली पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार (25 सितंबर) को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मोदी-योगी की सरकारें दमनकारी हैं, प्रदेश में जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा, जिस ईडी-सीबीआई और बुलडोजर से (विपक्षी दल के नेताओं को) डराया जाता है, मैं उस बुलडोजर का मुंह मोड़ दूंगा। लाठी-गोली चलेगी तो छाती खोलकर खड़ा हो जाऊंगा, लेकिन पीठ नहीं दिखाऊंगा।

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम
Politics: Congress State President Ajay Rai made a sharp attack on the BJP government: Said that Jungle Raj continues in UP.

– केशव प्रसाद मौर्य पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी कांग्रेस प्रमुख ने राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर आरोप लगाते हुए कहा, केशव मौर्य पहले अपने घर को देखें। उनका बेटा गरीबों की जमीन कब्जा कर रहा है। जमीन के विवाद में कौशाम्बी में 3-3 लोगों की हत्या हो गई। प्रदेश भर में जंगलराज कायम किये हैं और जीतने की बात करते हैं. हम जल्दी ही इन लोगों को उखाड़ कर फेंक देंगे।

– भाजपा को दी बुलडोजर चलाने की चुनौती

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं. कार्यकर्ता मुझे जितनी ताकत देंगे, उसकी दस गुना ताकत उन्हें दूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ”मैं महादेव की नगरी से आया हूं। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई- सभी धर्म के लोग एक समान हैं।” उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है, कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। राय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों में नफरत घोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में सरकारी डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओवरलोडिंग पर बांदा प्रशासन का चला चाबुक : 171 ओवरलोड वाहनों को सीज़ कर, किया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

City News Uttar Pradesh

शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हुआ सचेत : औधोगिक विकास के लिये गठित की समिति

ब्रेकिंग न्यूज़