- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के शिक्षा विभाग में खुशी के चलते बम -बम डिगा -डिगा का माहौल है। प्रसन्नता प्रबल है। कारण भी है। निरंतर और निस्वार्थ होकर किसी भी क्षेत्र में किया गया कार्य एक दिन ब्यक्ति को बुलंदियों पर ले जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण है जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोखिया में कार्यरत अध्यापक कृष्णपाल सिंह हैं।

अतर्रा हिंदू इंटर कॉलेज मे प्रवक्ता रहे श्री पूरन सिंह के पुत्र कृष्ण पाल सिंह को अध्यापन क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए वर्ष 2022 के राज्य अध्यापक पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत करेंगे। जो यहां “शिक्षा विभाग के लिये अत्यंत गौरव एवं बम -बम” की बात है। आपको बता देँ की गोखिया के इस विद्यालय को हाल ही में जारी प्रदेश सरकार के उत्कृष्ट विद्यालयों के वीडियो में भी स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2002 में शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में जुड़े कृष्ण पाल सिंह वर्तमान समय पर गोखिया में 2011 से पदोन्नति के उपरांत से कार्यरत हैं।

इनके द्वारा विद्यालय में ब्लॉक की प्रथम प्रोजेक्टर संचालित स्मार्ट क्लास, एस्ट्रोनॉमी लैब, विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब सहित 5000 पुस्तकों से सुसज्जित रीडिंग कार्नर युक्त पुस्तकालय, भी स्थापित किया गया। विद्यालय को निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु समाज में जागरूकता व सजगता लाने के लिए विधालय को एक ट्रेन का स्वरूप देकर के “निपुण भारत एक्सप्रेस” नाम दिया गया है। विद्यालय में भौतिक परिवेष को पूर्ण करने हेतु एवं कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इनको वर्ष 2022 में डीएम ने उत्कृष्ट शिक्षक और कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी पुरस्कृत किया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
