- विनोद मिश्रा
बांदा । जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख, उसके भाइयों व पुत्रों समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उनसे संबंधित कई लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में गुरुवार सुबह अजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में उसके शिक्षक चाचा सरोज सिंह ने घटना की तहरीर शुक्रवार को थाने में दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व ब्लाक अनूप सिंह, उसके भाई अजय सिंह, अनिल सिंह, पुत्रों विराज सिंह, विपिन सिंह, भतीजे अशोक सिंह व धीरेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज करने में हत्या के साथ जानलेवा हमला, बलवा, शस्त्र के दुरुपयोग व एक राय होकर घटना करने आदि गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। नामजद मुख्य हत्यारोपित जहां अभी फरार हैं। वहीं एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें व थाने की टीम अलग से हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए गांव व उनके रिश्तेदारों आदि के घरों में गई हैं।

एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि फरार नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र उन्हें पकड़ा जाएगा। इसके अलावा घटना की जांच भी की जा रही है।

गोलीकांड के दूसरे दिन खुरहंड गांव में तनावपूर्ण खामोशी रही। घटना को लेकर गांव के लोग जल्दी किसी से बात करने को तैयार नहीं हुए। सभी अपने जरूरी काम से बाहर निकलते दिखे। मृतक के घर में रिश्तेदारों व मिलने वालों का आना जाना बना रहा। जबकि अन्य जगह ग्रामीणों की चहल-पहल कम रही है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से गांव में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हर जगह पुलिस तैनात रही है। घटना स्थल से लेकर गांव के बाहर जाने वाले रास्तों व मृतक व उनके विपक्षी हमलावरों के घरों के पास भी पुलिस की हर किसी आने-जाने वालों पर नजर रही है।

ग्रामीण बताते हैं कि नवरात्र पर्व पर भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर चढ़कर मारपीट की थी। जिससे दूसरा पक्ष खुद को अपमानित मान अंदर ही अंदर सुलग रही थी। यही वजह रही कि विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
खुरहंड गांव में सीसी रोड निर्माण को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह व पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के बेटे अजीत सिंह के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच प्रधानी के चुनाव की भी रंजिश चल रही थी। गुरुवार को सीसी रोड विवाद की वजह बनी और दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। गोलीबारी में अजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के दो लोग फावड़े व कुल्हाड़ी के वार से जख्मी हुए थे। दोनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![]()
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
