City News Uttar Pradesh
दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दस वर्षीय बालिका अपनी बकरी चराने पास के जंगल में गई थी। जहां उसके साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। जिसे बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका कक्षा 5 और किशोर कक्षा 9 का छात्र है।

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rape of a ten-year-old girl in the forest: Police arrested the accused after filing a report

आपको बता दे, मंगलवार को बालिका रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए अपने गांव के समीप ही जंगल में ले गई थी। कुछ देर बाद वहां अपनी बकरी लेकर 16 वर्षीय किशोर भी आ गया। जिसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के रोने पर वह मौके से भाग निकला। दुष्कर्म पीड़िता बालिका रोते हुए अपनी बकरियों को लेकर घर वापस आई और पूरी घटना की जानकारी मां को दी। इस पर मां अपनी बेटी को साथ लेकर कमासिन थाने पहुंची और घटना से संबंधित तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से बातचीत भी की।इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर में दुष्कर्म किया है। जिसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

दिव्यांग ठेकेदार का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह

आजादी का अमृत महोत्सव : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने मुख्यमंत्री स्वास्थय मेला का किया उद्घाटन, कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़