City News Uttar Pradesh
'लैंड फॉर जॉब' केस में तेजस्वी यादव भी आरोपी : क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?
देश विदेश

लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी आरोपी : क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?

Land For Jobs Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में नौकरी के बदले जमीन संबंधित कथित घोटाले में आरोप पत्र दाखिल किया। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी देवी सहित कई फर्मों व अन्य लोगों के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं।

'लैंड फॉर जॉब' केस में तेजस्वी यादव भी आरोपी : क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?
Tejashwi Yadav also accused in ‘Land for Job’ case: What is land for job scam?

– सीबीआई (CBI)ने दाखिल की नई चार्जशीट

सीबीआई ने अपने विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट डीपी सिंह के माध्यम से अदालत को सूचित किया गया है कि मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है। सीबीआई के अनुसार एक आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है क्योंकि कथित कृत्य एक अलग तरीके से किया गया है। अदालत को यह भी सूचित किया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ धाराओं पर मंजूरी का इंतजार है।

'लैंड फॉर जॉब' केस में तेजस्वी यादव भी आरोपी : क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?
Tejashwi Yadav also accused in ‘Land for Job’ case: What is land for job scam?

– क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?

यह कथित घोटाला उस समय हुआ जब लालू प्रसाद कांग्रेस नीत केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने तत्कालीन रेल मंत्री प्रसाद के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘आदिपुरुष’ मेकर्स को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार : कहा – क्या आपने देशवासियों को बेवकूफ समझा है ?

गृह मंत्री अमित शाह को भेज दो खेल मंत्रालय, मणिपुर हिंसा पर भड़के भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

Historic win: India became the king of world cricket, won the Champions Trophy by defeating New Zealand by 4 wickets

City News Uttar Pradesh

Budget 2023: इनकम टैक्स पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘जल जीवन मिशन’ में लापरवाही पर ‘खफा’ : अधिकारियों पर गिरेगी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़