25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग
देश विदेशराजनीति

पीएम मोदी बोले : अगले 9 महीनों में जनता के बीच जाएं मंत्री, लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

  • ब्यूरो रिपोर्ट

Council of Ministers Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच हुई इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल रहे।

मंत्रिमंडल की बैठक में बोले पीएम मोदी: अगले 9 महीनों में जनता के बीच जाएं मंत्री, लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति
PM Modi said in the cabinet meeting: In the next 9 months, the ministers should go among the public

इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बैठक से जुड़ी फोटो भी शेयर कीं। इस मीटिंग में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर 2047 तक के रोडमैप पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 2024 के आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

मंत्रिमंडल की बैठक में बोले पीएम मोदी: अगले 9 महीनों में जनता के बीच जाएं मंत्री, लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति
PM Modi said in the cabinet meeting: In the next 9 months, the ministers should go among the public, the strategy made on the Lok Sabha elections

– पीएम मोदी ने बैठक में क्या कहा ?

सूत्रों के अनुसार, पीएम ने कहा कि हम शांति के माहौल में काम कर रहे हैं ताकि हम युद्ध के लिए तैयार रहें। हमें बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने 9 वर्षों में बहुत विकास किया है. उन्होंने मंत्रिपरिषद से अगले 9 महीनों में लोगों तक पहुंचने के लिए कहा।

लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति : मंत्रिपरिषद की बैठक में बोले पीएम मोदी, अगले 9 महीनों में जनता के बीच जाएं मंत्री
PM Modi said in the cabinet meeting: In the next 9 months, the ministers should go among the public, the strategy made on the Lok Sabha elections

पीएम ने कहा कि सभी आप सभी को अपने-अपने मंत्रालय के कामों का जमकर प्रचार प्रसार करना चाहिए और अपने-अपने मंत्रालय की 12 बड़ी उपलब्धियों और योजनाओं का कैलेंडर बनाना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में 2047 तक भारत की संभावित विकास यात्रा पर प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विदेश सचिव ने पीएम के विदेश दौरे पर भी प्रेजेंटेशन दिया जिसमें ये बताया गया कि पीएम की यात्राएं उनके पूर्ववर्तियों से किस प्रकार अलग रहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जिले की सदर विधान सभा के लिये सपा में दो नामो पर अंतिम दौर !

City News Uttar Pradesh

विश्व विजेता सूर्या की कप्तानी पर संकट: टी20 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

City News Uttar Pradesh Desk

सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘बांदा-नरैनी सीट’ कांग्रेस के खाते में ? नवरात्र में ऐलान, टिकट की होड़ तेज

City News Uttar Pradesh Desk

महाराज का ‘राजतिलक’ : पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम

बांदा के कांग्रेस जन अचरज में : सात प्रदेश अध्यक्ष बना कौतूहल का विषय !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़