27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के बांध बोल रहें हैं हर -हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें
उत्तर प्रदेश

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर-हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले को सिंचाई से सरसब्ज करने वाले बांध हर -हर गंगे बोल रहें हैं। केन भी जलधारा मिलने से खुशी में हिलोरें ले रही है। मानसून की एक खेप ने बांधों में सूखा खत्म कर दिया। पानी को लेकर मची हायतौबा बंद हो गई। झमाझम बारिश से चित्रकूटधाम मंडल के प्रमुख बांध/वियर गंगऊ और बरियारपुर उफना गए हैं।

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर -हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें
Banda’s dams are speaking Har-Har Ganges: Ken river is also taking Hilore in happiness

दोनों बांधों से 41 हजार क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिर रहा है। नदी का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। मंडल के लगभग सभी 13 बांधों में बारिश का कमाल दिख रहा है। यहां के सभी बांध पिछले करीब दो माह से पानी विहीन हो गए थे। डेड स्टोर की स्थिति में आने के बाद मंडल में पानी का संकट और गहरा गया था। प्रमुख नदियां भी पतली जलधारा में सिमट गई थीं। बांध और नदियों की स्थितियों को लेकर चारों तरफ हायतौबा थी। अंतत: मौसम मेहरबान हो गया। मंडल का महत्वपूर्ण बांध गंगऊ (छतरपुर) उफना गया।

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर -हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें
Banda’s dams are speaking Har-Har Ganges: Ken river is also taking Hilore in happiness

इसकी क्रस्टवाल से 22 हजार क्यूसिक पानी डिस्चार्ज होकर केन नदी में गिर रहा है। गंगऊ के आगे केन नदी में बने बरियारपुर बांध/वियर में भी क्रस्टवाल के ऊपर से 19 हजार क्यूसिक पानी की मोटी जलधारा उफनाकर नदी में गिर रही है। बरियारपुर बांध में 15 जून से अब तक 70 मिलीमीटर पानी बरसा है। उधर, गंगऊ में 88 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर -हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें
Banda’s dams are speaking Har-Har Ganges: Ken river is also taking Hilore in happiness
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“नर हो न निराश करो मन को” की तर्ज पर चला सरोवर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण …

City News Uttar Pradesh

बेटी ने पिता पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पत्नी की मौत के बाद से पुत्री पर थी गंदी नजर …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अधिवक्ताओं की कर दी बल्ले – बल्ले: मिल गया ठिकाना

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह ने ‘राजनीति’ से हटकर रचा जनसेवा का इतिहास: अदरी का नेत्र शिविर बना मिसाल

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़