City News Uttar Pradesh
राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास
उत्तर प्रदेश

राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजाराम के पुरवा में अनूठा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों नें समर्थन में अर्ध्यनग्न अवस्था में उपवास किया। सत्याग्रहियो की सड़क, स्कूल ,बिजली की मांग है। सत्याग्रह मैं बैठी महिलाओं ने एक स्वर मे कहा स्कूल, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्रों प्रत्येक गांव की बुनियादी सुविधाएं होती हैं।

राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास
Unique Satyagraha going on in Purva of Rajaram: Villagers fasting half-naked in support

इन्हीं सुविधाओं से सशक्त समाज का निर्माण होता है, किंतु हमारे गांव का दुर्भाग्य है यहां कुछ भी नहीं है। हमारे देश की राष्ट्रपति महिला हैं। जिले की जिलाधिकारी महिला है। इन्होंने बहुत संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया होगा ? हम गांव की महिलाओं ने इनके संघर्षो से प्रेरणा लेकरआंदोलन की राह में हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती रुकेंगे नहीं थकेंगे नहीं। राष्ट्रपति को भी पत्र लिख कर सत्याग्रह से अवगत कराएंगे।

राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास
Unique Satyagraha going on in Purva of Rajaram: Villagers fasting half-naked in support

उधर महिलाओं के सत्याग्रह में गांव के पुरुष व बच्चे भी समर्थन में खड़े हो गए हैं। गांव के पुरुषों व‌ बच्चों ने आज अर्धनग्न होकर उपवास किया। महिलाओं के सत्याग्रह का समर्थन किया। मनोज कुमार ने कहा कि गांव में स्कूल नहीं है इस कारण से गांव का एक भी बच्चा स्कूल नहीं जा पाता। संपर्क मार्ग के लिए वर्षों से शासन प्रशासन, व जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं,पर सुनवाई नहीं हुई।

राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास
Unique Satyagraha going on in Purva of Rajaram: Villagers fasting half-naked in support

उधर बांध बाबा का पुरवा, भग्गू का पुरवा, विधाता पुरवा, मारी पुरवा, भरता पुरवा ,डगरा पुरवा, निबी‌, पिपरहरी, गांव की नीलम, अर्चना, सुधा विमला सुनैना मीरा भोलिया, राजकुमारी, श्यामा, केता, सुमन आदि सैकड़ों महिलाओं ने अपने अपने गांव में समर्थन में सत्याग्रह शुरू कर दिया हैं। इनके समर्थन में गांव ने सत्याग्रह करने की रणनीति बनाई। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रही बंदना ने कहा की सत्याग्रह से जुड़ी महिलाओं का जत्था जल्द ही लखनऊ को प्रस्थान करेगा। सत्याग्रही महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल गांव-गांव जाकर अपनी समस्याओं को बताएंगे। लोगों को समर्थन मांगेंगे। श्यामकली ने कहा कि जल्दी ही पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा हम सभी के साथ शेयर करेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

बहुत हुई मनमानी : पीएम पोषण योजना की आडिट करेगा बुंदेलखंड विश्वविधालय

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद : शिकायतों में आठ मामले मौके पर किये निस्तारित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘जलशुद्धि’ की पेश की मिसाल: नवाब टैंक बना स्वच्छता का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में औगासी पुल से बसों का आवागमन शुरू : जनता में खुशी का सुरूर

City News Uttar Pradesh

महोबा : ज्वैलर्स के घर से ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित एक करोड़ की चोरी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़