27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी उदास : 10 साल की मिली सजा, 5 लाख का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी उदास : 10 साल की मिली सजा, 5 लाख का जुर्माना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यहां जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी शनिवार को बहुत उदास दिखा। गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी उदास : 10 साल की मिली सजा, 5 लाख का जुर्माना
Bahubali Mukhtar Ansari sad: sentenced to 10 years, fined 5 lakhs

गैंगस्टर के ये मामले करंडा थाना और मोहम्दाबाद थानों से बनाए गए आपराधिक मुकदमों से बनाए गए गैंगचार्ट पर आधारित है। मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में जुड़ा। यूपी के बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

बाहुबली मुख्तार अंसारी उदास : 10 साल की मिली सजा, 5 लाख का जुर्माना
Bahubali Mukhtar Ansari sad: sentenced to 10 years, fined 5 lakhs

इस मामले में 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एजाजुल हक का देहांत हो चुका है। इस मामले में 1 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गई थी। पहले इस मामले में पहले 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया गया था।इस मामले में साल 2012 में गाजीपुर की एम पी एमएलए कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब घोटाला मामला: सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दाखिल की नई शिकायत, कहा- समन का नहीं कर रहे पालन

‘काम बोलता है’ मालती गुप्ता ने ‘तड़पते’ बांदा को दिया ‘ठंडा पानी’ का तोहफा

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

City News Uttar Pradesh

यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदी …

City News Uttar Pradesh

खपटिहा बालू खदान “ठेकेदार मनोज” सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश के लिये चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में इस बार ग्रीन पटाखों के साथ मनेगी दीपावली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़