29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुंदेलखंड को नौ परियोजनाओं की नई सौगात दिये जाने पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में खुशी जताई है। कहा है कि इससे महोबा एवं हमीरपुर जिले विकास की उड़ान भरेंगे।


पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया कि कानपुर -सागर फोर लेन से न कि सिर्फ बुंदेलखंड की यातायात व्यवस्था वेहतर होगी। बल्कि ग्रामीण विकास में भी सहायक होगा। कहा कि फोरलेन पर 68 गांव आ रहे हैं। इनमें हमीरपुर एवं महोबा जिले के गांव भी शामिल हैं। फोर लेन निकलने से इन गांवों की जमीन की कीमत बढ़ेगी। भू स्वामियों को जमीन का अच्छा मुआवजा मिलेगा।

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल
Former MLA Daljit Khush said Gadkari and Yogi’s gift is unmatched for Mahoba-Hamirpur

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि कानपुर -सागर फोरलेन से महोबा जिले के क्रशर उद्योग के लिये “बूस्टर डोज” का काम करेगा। महोबा का ग्रेनाईट पत्थर अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक आसानी से पहुंच सकेगा। इससे क्रशर मंडी कबरई के व्यापारियों को खासा मुनाफा होगा। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि जिले में दो सैकड़ा क्रशर प्लांट संचालित हैं। पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं इकोनामी कारीडोर के निर्माण से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है।


इसके साथ ही पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें यह भी जानकारी दी कि भोपाल से विदिशा होते सागर तक और सागर से महोबा जिले तक, कबरई वाया कानपुर तक कारीडोर बनने से भोपाल से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराजऔर वाराणसी आना-जाना सुगम हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरीएवं मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ नें सोमवार को महोबा में तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे: महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज की बड़ी कामयाबी : यूरो सर्जन ने बिना चीरा लगाये वृद्ध की किडनी से निकाली 45 एमएम की पथरी

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जल जीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल

City News Uttar Pradesh

बारिश में ‘नंगा’ हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से ‘जलमग्न’ गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट : क्या भाजपा की जीत का बरकार रहेगा तिलिस्म ?

City News Uttar Pradesh

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

ब्रेकिंग न्यूज़