- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें शनिवार को ग्राम पंचायत समगरा के घटुवईन में चौपाल लगाई। जनसमस्या को सुना। निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला पंचायत अध्यक्ष की चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर जुटे।

सर्वाधिक समस्या मार्ग निर्माण, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, राजस्व, प्रधान मंत्री आवास की मांग, सिंचाई, अन्ना जानवर से फसलों को नुकशान आदि से संदर्भित थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष नें सभी की समस्याओं को सुना।

समस्याओं के निराकरण में संदर्भ में मोबाइल पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समाधान के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भाजपा सरकार की नीतियों को व्यापक रूप से समझाया।

बताया कि सरकार की मंशा हैं कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक किया जा रहा है। सरकार का जैविक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसे बढ़ावा देने के लिये सरकार आर्थिक मदद भी करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
