24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्रकारों का हत्याकांड पर जोरदार प्रदर्शन: प्रशासन पर हुये खफा,विधायक को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

पत्रकारों का हत्याकांड पर जोरदार प्रदर्शन: प्रशासन पर हुये खफा, विधायक को दिया ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। सीतापुर में पत्रकार की हत्या के खिलाफ चित्रकूट में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को प्रेस क्लब ऑफ यूपी, बुंदेली प्रेस क्लब और पत्रकार कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अर्धनग्न अवस्था में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देना शुरू कर दिया।

पत्रकारों का हत्याकांड पर जोरदार प्रदर्शन: प्रशासन पर हुये खफा,विधायक को दिया ज्ञापन

धरने पर बैठे पत्रकारों ने कहा कि यदि प्रशासन और सरकार पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सीतापुर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश करेगा, तो यह आंदोलन और बड़ा हो सकता है।

पत्रकारों का हत्याकांड पर जोरदार प्रदर्शन: प्रशासन पर हुये खफा,विधायक को दिया ज्ञापन

धरने पर बैठे पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और ज्ञापन स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता कर न्याय और मुआवजे की मांग उठाएंगे। इसके बाद पत्रकारों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, जिसे प्रशासन को भेजा गया। विरोध प्रदर्शन में पत्रकार अनुज हनुमत, रामचंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, सुधीर मिश्र, शंकर यादव, संतोष बंसल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “श्री योजना” को बताया कृषक हितकारी: बनेंगी रणनीति

City News Uttar Pradesh

पानी के लिए ‘भटकती’ ज़िंदगी: पथरीली ज़मीन और पत्थरदिल प्रशासन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मौसम ने बदली बयार: बढ़ने लगा सर्दी-खांसी बुखार, मरीजों की संख्या में हुआ इजाफ़ा

City News Uttar Pradesh

साप्ताहिक बंदी का ‘कानून’ कागजों में दफन: बाजार टनाटन, सुविधा शुल्क से नियमों की हत्या !

बालू माफियाओ का केन पर अत्याचार : जलधारा रोक करने लगते हैं अवैध खनन ! बुलडोजर को बना लेते साथी !

ब्रेकिंग न्यूज़