City News Uttar Pradesh
सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर बच्चे थे, पति खेतों की तरफ काम से गया था। वहां से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी
Woman hanged herself: husband denied knowing the reason for suicide, police engaged in investigation

जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम दलपापुरवा निवासी मंजू देवी (28) पत्नी कैलाश यादव ने मंगलवार देर रात कोठरी की धन्नी में फंदा लगाकर जान दे दी। पति खेतों की तरफ गया था। वह लौटा तो पत्नी नहीं दिखी। उसने पांच वर्षीय बेटे बउवा से मंजू के बारे में पूछा तो बताया कि मां काफी देर से कोठरी में है। कैलाश ने अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैलाश से पूछताछ के बाद बुधवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने मंजू के आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है। बताया है कि मंजू के साथ करीब दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पांच वर्षीय बउवा और दो वर्षीय अमन है। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : लापता व्यक्ति की ऐसी हालत में मिली लाश कि देखकर उड़ गए होश …

सांसद कृष्णा की ‘रेलवे’ वाली ‘बोगी’ गायब: बिना ‘एसी कोच’ दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी नें सर्व जन हिताय के लिये किया भगवान शनि देव का पूजन

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़