City News Uttar Pradesh
बदमाशों ने सिपाही की मां पर दागी गोली, बाल-बाल बचीं: पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

बदमाशों ने सिपाही की मां पर दागी गोली, बाल-बाल बचीं: पुलिस कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपनों पर बेगाने हो जानें से जान का खतरा। जी हाँ खबर तो यही बोलती है। दरवाजे पर लगी घंटी बजने की आवाज सुनकर दरवाजा खोलने पहुंची पुलिस कांस्टेबल की मां पर बदमाशों ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचीं। उन्होंने जेठ-जेठानी पर घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी चौकी निवासी अभिषेक दीक्षित जालौन में हेड कांस्टेबल हैं। उनका परिवार यहां बांदा में रहता है।

बदमाशों ने सिपाही की मां पर दागी गोली, बाल-बाल बचीं: पुलिस कर रही जांच
The miscreants fired at the mother of the constable, she narrowly escaped: Police is investigating

अभिषेक की मां शिवकांती दीक्षित ने बताया कि सोमवार देर रात डोर बेल बजी। इस पर वह दरवाजा खोलने पहुंचीं। गेट खोलते ही चार बदमाश दिखे। उनमें से एक ने कहा गोली मार और दूसरे बदमाश ने मेरे ऊपर फायर कर दिया। खतरे का अंदेशा होते ही मैं घर के अंदर भागी, जिसमें बाल-बाल बच गई।


उन्होंने अपने ही जेठ-जेठानी पर घटना कराने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके से 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद किया है। वहीं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल रोहित शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

City News Uttar Pradesh

चंद्रावत नदी : बालू खनन माफियाओं नें जलधारा रोककर बनाया अवैध पुल ! …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

फिरोजाबाद : गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी …

वसूली पर होंगी कड़ाई : हर तहसील के टॉप फाइव बकायेदारों की होगी कुर्की

City News Uttar Pradesh

सपा नें ‘हल्ला बोल’ अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी ‘हुंकार’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़