- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें बबेरू विधान सभा में प्रयागराज झाँसी शिक्षक एमएलसी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी को अधिक से अधिक मत दिलाने के लिये शिक्षकों से संपर्क अभियान को गति देने में गंभीरता से लगे हैं। इसी क्रम में रविवार देर शाम उन्होंने बबेरू कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के सम्पर्क कार्यालय का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने को कारगर रणनीति का विश्लेषण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष नें इस दौरान पार्टी जनों से कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है।

भाजपा प्रदेश में पहली बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ रही है। इसके पीछे पार्टी का उद्देश्य है कि शिक्षकों की समस्यायों का शासन स्तर से वेहतर निदान हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष नें कहा कि शिक्षक मतदाताओं से संपर्क अभियान के तहत भाजपा की नीति को समझाये औऱ प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील करें।

कहा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी बुंदेलखंड के अपनें जिले के लाल हैं बुंदेलखंड के शिक्षकों की समस्याओं से वह भली -भांति अवगत भी हैं। उन्होंने कहा कि मतदान अब निकट आ गया है, इसके चलते मतदाता संपर्क अभियान की सघनता में निरंतरता आवश्यक है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
