City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: जसपुरा में 4 करोड़ 96 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम…

  • विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के जसपुरा ब्लाक में हाल ही में मुख्यमंत्री की गांवों में मिनी स्टेडियम स्थापना की घोषणा पर चित्रकूटधाम मंडल में क्रियान्वयन शुरू हो गया।  जसपुरा में मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। यह स्टेडियम वर्ष 2019-20 में स्वीकृत हुआ है। इसकी लागत 4 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये है।
मिनी स्टेडियम शिलान्यास में विधायक बृजेश कुमार प्रजापति सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे। उन्होंने हवन पूजन के साथ शिलान्यास किया। डीएम आनंद कुमार सिंह बैठक में व्यस्त होने से नहीं शामिल हो सके। एसडीएम पैलानी रामकुमार उपस्थित रहे।
विधायक ने पूजन के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया। कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। बुजुर्ग योग कर सकेंगे। यह भी कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। आरोप लगाया कि विपक्षी किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। विधायक ने कंबल भी वितरण किए।
उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, भाजपा नेता व समाजसेवी नवीन गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, गीता सागर, निवर्तमान प्रधान तोप सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। स्टेडियम निर्माण निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट 13- बांदा करा रही है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुन्देलखंड की किसानी संवारेगें सात राज्य, लगेगा मेला …

City News Uttar Pradesh

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

City News Uttar Pradesh

मौत बहाने से आई औऱ ‘बालक’ क़े हर लिये ‘प्राण’: शोक में परिवार

बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी सौगात: अब पढ़ाई का रास्ता नहीं होगा महंगा, सरकार मेहरबान

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद पर ‘संकट’: किसान ‘बर्बादी’ के कगार पर, सिस्टम हुआ ‘फेल’ !

News : CM योगी का एक्शन, डीएम-कमिश्नर को नोटिस, JE और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़