City News Uttar Pradesh
बांदा जिले में कौन बनेगा सपा जिलाध्यक्ष ? उछलने लगे बृजभूषण, महेंद्र, इमरान के नाम
उत्तर प्रदेश

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। शीतलहर ने गरीबों के लिए और ज्यादा मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। अस्पतालों, रेल व बस स्टेशनों पर तमाम लोग बिना किसी आश्रय के ठंड में रात भर ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन प्रतिदिन बिगड़ते हालात के बावजूद प्रशासकों की संवेदनाएं नहीं जाग रही हैं।

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार
UP: Akhilesh Yadav’s attack on BJP, said – Government is doing nothing to save the poor from cold

अखिलेश ने कहा कि शीत के प्रकोप से कंपकंपाते हजारों लोग प्रदेश में जीवन भरण के लिए संघर्ष में रातें काट रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गरीबों को समय से कंबल बांटने का भी काम शुरू नहीं हो पाया है। जब लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं तब कंबल खरीद का आदेश जारी हो रहा है। यह खरीद कब होगी और इसमें कंबलों की गुणवत्ता का क्या हाल होगा ?
राजधानी लखनऊ में नगर निगम और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने चंद रैनबसेरा खोल दिए हैं, जिनमें गिने चुने लोग ही रह सकते हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में तीमारदार खुले में पेड़ों के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। कई रैन बसेरों में तो ठंड से बचाव के लिए रजाई-गद्दे भी नहीं मिल पा रहे हैं। लोग खुद अपने कंबल ला रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का 30 साल पुराना ‘जख्म’ तेरा-पथरा पुल: ‘कालिंजर से सतना’ तक ‘विकास’ की ‘राह’ बंद

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक विशंभर सदन में गर्जेगें: उठेगा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, मंत्री के निर्देश पर भी नहीं भरे पद

City News Uttar Pradesh

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

बांदा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम : जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

City News Uttar Pradesh

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें किसान सम्मान समारोह का रचा इतिहास : हक्के-बक्के रह गये धुरंधर !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़