City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : ढाई साल बाद आई फोरेंसिक रिपोर्ट, पत्नी सहित चार गिरफ्तार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में ढाई साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना में मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच में पुष्टि होने पर मृतक की पत्नी, ससुर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गरौंती गांव में सुखलाल कोरी (33) पुत्र राजेंद्र ने 18 जून 2018 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर पत्नी सहित छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 306 की रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयागराज भेजा था।

अब फोरेंसिक रिपोर्ट आई है। इसमें सुसाइड लेटर की पुष्टि हुई है। यानी मृतक द्वारा ही यह लिखा गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप देवी उर्फ हंसी, ससुर मुन्नीलाल (कैरी, हमीरपुर), पत्नी के भाई राजकुमार और साली (पत्नी की बहन) उमा देवी (विकास नगर, तिंदवारी) को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने इन सभी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष “मालती बासू” हो जायें बाखबर : पालिका में चल रहा है साजिशों का दौर ?

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, तीन केस में बरी करने के खिलाफ अपीलें मंजूर …

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में अवैध खनन का “धमाल”: योगी सरकार बदनाम !

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम आनन्द कुमार,बन गये है बांदा की बहार, विकास नें भरी उड़ान !

City News Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग : घर में दफ़नाई लाश मामले में आया नया मोड़, पिता और भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़