City News Uttar Pradesh
बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
उत्तर प्रदेश

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की 63 सहकारी समितियों में ताले लटक रहे हैं। नतीजतन डीएपी खाद के लाले हैं। बुवाई छोड़ किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी उन्हें वादों को भरोसा देकर टरका रहे हैं। परेशान किसानों को 10 दिनों से यही जवाब मिल रहा है कि रैक आने पर खाद मिलेगी।

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !
Havoc on farmers’ farming: DAP’s Lale locks in cooperatives!

किसानों ने किसी तरह धान की फसल तैयार की। अब गेहूं की बुवाई के समय डीएपी की किल्लत है। डीएपी को लेकर हाहाकार मचा है। 53 साधन सहकारी समितियों में ताले लटक गए हैं। जिले के करीब तीन लाख किसान डीएपी के लिए दर-दर की ठोकर रहे हैं। साधन सहकारी समितियों के अलावा यूपी एग्रो व पीसीएफ गोदामों में खाद नहीं ही मिल रही। समिति प्रभारियों का कहना है कि किसान भोर से ही कतारों में लग जाते हैं। अफसर तो दफ्तरों में बैठे मौज कर रहे हैं और उन्हें जवाब देना पड़ रहा है। डीएपी के लिए लौट रहे किसानों में आक्रोश है।

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !
Havoc on farmers’ farming: DAP’s Lale locks in cooperatives!

पचनेही से आए किसान सत्यदेव त्रिपाठी व मनसुख का कहना था कि खाद नहीं मिलनी तो अफसर साफ मना क्यों नहीं कर देेते? कल आएगी, परसों आएगी कहकर दस दिन से दौड़ाया जा रहा है। कामकाज का नुकसान अलग उठाना पड़ रहा है। लामा के हीरालाल, चुनबद्दी, रामऔतार और महोखर के सुंदरलाल, रामशरण आदि ने कहा कि खाद का संकट यहां के अफसरों की देन है।

Addver. City News uttar pradesh @इस साल रबी की फसल न बोई गई तो कर्ज कैसे चुकता होगा। पूरे साल परिवार के भरण पोषण में मुश्किलें आ जाएंगी। बांदा जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान सब्र रखें। डीएपी खाद मंगाई गई है। इन्हें सोसायटियों में भेजा जा तीन दिन के अंदर खाद आ जाएगी। इसे सीधे सोसायटी में भेजा जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम बन गया “खलनायक” : फसलें बर्बाद, “हाय राम की तड़प भरी गूंज”

बांदा: यह हुई कोई बात, लापरवाही पर पूरी चौकी डिस्चार्ज।

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का “औद्योगिक विकास” के लिए ठोस कदम: सुविधाओं का होगा विस्तार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश के सम्मान के दौरान आराजकता की कोशिश, सर्वत्र निंदा

City News Uttar Pradesh

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़