City News Uttar Pradesh
योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान
उत्तर प्रदेश

योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

यूपी पुलिस को हाईटेक करने के लिए यूपी सरकार ने 650 करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल ट्रेंड कर रहा है। इस बजट के पास होते ही यूपी पुलिस बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस हो जाएगी। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में हाईटेक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और लॉ एंड आर्डर क्यूआर-टी टीम की स्थापना होगी।
गृह विभाग ने पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए आधुनिकीकरण योजना के तहत 1200 बाडी वार्न कैमरा खरीदने के लिए 4.8 करोड़ और 1650 फुल बाडी प्रोटेक्टर फार वीमेन की खरीद के लिए 2.48 करोड़ और 30 हजार पोस्टमार्टम किट खरीदने के लिए छह करोड़ का बजट पास हो गई।

योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान
Yogi’s crime-control model: UP Police is going hi-tech, now soldiers will be equipped with body warn cameras and full body protectors

10 जिलों में करीब 641 करोड़ रुपए खर्च कर सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल की स्थापना की जाएगी। साथ ही हाइटेक लॉ एंड आर्डर के लिए क्यूआरटी टीम स्थापना की होगी।एसआईटी, ईओडब्ल्यू, सीबीसीआईडी और एसीओ की जांच और विवेचना के लिए एक कन्नौज में डेडिकेटेड एफएसएल की स्थापना की जाएगी। 6.75 करोड़ की लागत में डेडिकेटेट मिनी टेक्निकल लैब विकसित किया जा रहा है। कन्नौज, अलीगढ़, गोंडा और बरेली में फोरेंसिक लैब संचालित की जा चुकी है। अन्य 66 जिलों में अस्थायी फील्ड यूनिट की स्थापना हुई है। शेष जिलों में शीघ्र डेडीकेटेड अस्थायी फील्ड यूनिट की स्थापना की जा रही है।

– जिलों में क्राइम सीन वीडियो ग्राफी ऐप जल्द होगा लागू

एनसीआरबी की ओर से विकसित क्राइम सीन वीडियो ग्राफी ऐप को पहले फेज में मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और अलीगढ़ में शुरू की जाएगी। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में इसे लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी कार्रवाई : गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड, अवकाश खत्म होने के बाद भी नहीं की थी ड्यूटी ज्वाइन …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजमोहन बने अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

पीईटी परीक्षा में सेंध : सेना के जवान की जगह बैठा था साॅल्वर, आरोपी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें भाजपा कार्यालय में फहराया ध्वज: कहा देश विकास के पथ पर अग्रसर

ब्रेकिंग न्यूज़