- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के किसान जल संरक्षण और देसी पद्धति से खेती के लिए अग्रसर हों। उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए। यह बात जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अन्नदाता सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान और सहयोग करना सर्व समाज और सरकारों की जिम्मेदारी हैं। किसान देश का अन्नदाता हैं। उन्हें उन्नत कृषि के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन जरूरी है।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि किसान आज खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह खुशी की बात है। समझदारी से खेती की जाए तो इससे अच्छा लाभ का कोई धंधा नहीं है। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अन्नदाता देश की असली पूंजी हैं। उसके सम्मान से ही देश का सम्मान हैं।

इस अवसर पर सांसद आर.के पटेल एवं नरैनी विधायक ओम मणि त्रिपाठी जसपुरा ब्लाक प्रमुख महेश निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पुरूषोतम पांडे एवं अशोक त्रिपाठी जीतू , पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार, भाजपा एवं व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू भी उपस्थित रहे ।


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
