28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा डा0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा थाना बबेरू का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया ।

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
DIG did surprise inspection: instructions for strict action should be taken against topten criminals

लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये, मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा थाने में नियुक्त उप-निरीक्षक व आरक्षियों द्वारा असलहों को खुलवाकर पुनः जुड़वाया गया एवं थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी चेक किया गया ।

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
DIG did surprise inspection: instructions for strict action should be taken against topten criminals

निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को भी दुरुस्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुये महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को शालीनता से निस्तारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे । थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों के साथ उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना गया ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम आवास योजना की ‘किरकिरी’ : आवेदन करने के बावजूद भी ‘गरीबों’ को नहीं मिला घर

City News Uttar Pradesh

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में खौफनाक हादसा: महिला को साढ़े तीन किमी घसीट ले गया, स्कूटी समेत जिंदा जली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़