- विनोद मिश्रा
बांदा। डिप्थीरिया का प्रकोप जिले में बढ़ता ही जा रहा है। उधर जिला चिकित्सालय के अधीक्षक इसके लिये अभिभावकों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। आपको बता दें की मंगलवार को डिप्थीरिया से एक बच्चे की मौत हो गई थी। अब तीन और बच्चे बुखार और गले में दर्द की शिकायत पर भर्ती हुये हैं ।

डॉक्टरों ने डिप्थीरिया के लक्षण माना है। डिप्थीरिया वार्ड में बच्चों की संख्या 11 हो गई है। बुखार, सर्दी से पीड़ित 10 बच्चों को चिल्ड्रेन और ट्रॉमा सेंटर में बने वार्ड में भर्ती है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ के कक्षों में बच्चों की भीड़ है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर बच्चे बुखार, खांसी से पीड़ित हैं। इन्हें चिल्ड्रेेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत ने बताया कि डिप्थीरिया बैक्टीरिया जनित बीमारी है। रोगी के खांसने, छींकने के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे तक यह फैलती है। इस बीमारी में तेज बुखार, गले में खराश, सूजन, भोजन निगलने में व सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन मिश्रा का कहना है कि अभिभावकों की लापरवाही का परिणाम बच्चों को भुगतना पड़ता है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में बच्चों को डिप्थीरिया के तीन टीके लगते हैं। जो डेढ़, ढाई और साढ़े तीन महीने में लगते हैं। इसके बाद डेढ़ साल व पांच साल में बूस्टर डोज लगती है, लेकिन अभिभावक टीका लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
