City News Uttar Pradesh
बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा
उत्तर प्रदेश

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

  • – विनोद मिश्रा

बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटियों में बारिश कम होने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में भरा पानी कम हो रहा है। जलस्तर कम होने से लोगों को बाढ़ के कहर से राहत की सांस मिली है, लेकिन मुसीबतों का ये नया सैलाब उनके लिए कई परेशानियां लेकर आया है। बाढ़ गांवों में मलबा छोड़ गई है, जो संक्रामक रोगों का खतरा है। स्वास्थ्य टीमें 7103 लोगों की जांच दवाइयां इत्यादि दे चुकी हैं। इसके अलावा क्लोरीन की टैबलेट व ओआरएस के पैकेट बांट रहे हैं।

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा
Flood increased the risk of disease: Rivers left debris, now the risk of infectious diseases

– 43 बाढ़ चैकियों में 7103 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

नदियों के उफनाने से बड़ोखर, जसपुरा, तिंदवारी, कमासिन व बबेरू ब्लाक के गांवों में पानी भर गया था। नदियों का जलस्तर कम होने से गांवों का पानी उतर गया है, लेकिन सैलाब का मलबा अभी गांवों में भरा है। ऊपर से तेज धूप हो रही है। दलदल में मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल भराव की वजह से मरीज नहीं आ पा रहे थे। इसके लिए 43 बाढ़ चैकियां बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सेवा का लाभ दिया जा रहा है। 7103 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा
Flood increased the risk of disease: Rivers left debris, now the risk of infectious diseases

महामारी विशेषज्ञ डा. प्रसून खरे ने बताया कि बाढ़ कम होने के बाद संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए गांवों में क्लोरीन की टैबलेट बांटी जा रही है। ग्रामीण अपने घरों की सफाई में इस क्लोरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह संक्रमण बीमारियों को रोकने में काफी मददगार साबित होता है। अभी तक 16,660 टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 10,842 ओआरएस के पैकेट भी दिए गए हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा की है यही कहानी, चेक डेमो में नहीं है पानी ! ….

सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दूल्हे समेत तीन की दर्दनाक मौत

Admin Team

प्रेम की जीत या समाज का डर: मंदिर बना इश्क़ की मंज़िल, बंधनों को तोड़ रचाई शादी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: अमित शाह राजनीति के असली चाणक्य, अनुशासन और परिश्रम की प्रतिमूर्ति

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल: जल जीवन मिशन से 44 विद्यालयों को मिलेगा जल

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का हो रहा तिरस्कार, योगी सरकार को दी यह नसीहत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़