28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी
उत्तर प्रदेश

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पहली जुलाई से नदियों में बालू खनन सितंबर तक के लिये प्रतिबंधित हो जानें के बाद भी खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन की लुका -छिपी जारी है। बालू का अवैध डंप भी बेखौफ नियम विरुद्ध हो रहा है। हालत यह है कि मात्र 14 दिनों के अंतराल में दो खान अधिकारी बदल दिए गए।

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी
The extent of audacity: Illegal mining continues hide and seek despite the ban on sand mining

पिछले माह यहां नियुक्त किए गए खनिज अधिकारी दिनेश सिंह की जगह शासन ने नया खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार को नियुक्त कर दिया है। उन्हें आगरा से यहां 23 जून को भेजा गया । मात्र 14 दिनों में इस फेरबदल को लेकर अवैध खनन न रुकना माना जा रहा है। इधर बांदा की केन नदी में बांदा तहसील क्षेत्र के अलावा पैलानी एंव नरैनी, सहित जिले में कई जगहों पर लगातार खनन की शिकायतें मिल रहीं हैं।

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी
The extent of audacity: Illegal mining continues hide and seek despite the ban on sand mining

केन और बागै नदी में बालू और मौरंग के अवैध खनन की शिकायतों पर पिछले माह लखनऊ से आई टीम ने कई खदानों का निरीक्षण भी किया था। बड़े पैमाने पर मिले अवैध खनन की रिपोर्ट पर शासन ने यहां तैनात खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लखनऊ निदेशालय से संबद्ध कर दिया था।


इनके स्थान पर निदेशालय में कार्यरत दिनेश सिंह को यहां नौ जून को इस पद पर भेजा था। शासन ने इन्हे भी बदल दिया। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने आगरा के खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार को यहां भेजा पर खनन कार्य बंद हो जानें के बाद भी लुका -छिपी का हो रहे अवैध खनन पर “अर्जुन” रोक के लिये अपनी कानूनी कार्यवाई का “संधान” नहीं कर पा रहे ?

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना काल में पुरुषों नें खूब अपनाया कंडोम, बना रिकार्ड !

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास ‘गड्ढों’ में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़